दो व्यापारियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में मिलावट के खिलाफ एक्शन जारी है. इसी कड़ी में गुरुवार को भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने दो व्यापारियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी रासुका के तहत कार्रवाई की है. कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने दो मावा व्यापारियों लोचन सिंह और मुश्ताक अली के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है.

लोचन सिंह ग्वालियर और मुश्ताक अली भोपाल के रहने वाले हैं. दोनों व्यापारियों पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मिलावटी मावा और पनीर का परिवहन करने का आरोप है.

दरअसल, जिला प्रशासन ने दोनों आरोपियों को 3 अप्रैल 2019 को अमानक मावा और पनीर का परिवहन करते पकड़ा था.

Related Articles

Back to top button