बस और पिकअप की टक्कर में तीन की मौत, पांच घायल

गुना : जिले के चांचौड़ा थानातंर्गत आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक बस और पिकअप वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के एक यात्री बस गुना से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। बीनागंज से आगे रमड़ी चौकी के पास से सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। मृतकों के नाम हैं रामजीवन मीणा, पप्पू मीणा और दशरथ मीणा। ये तीनों समीप के गांव देवला और राधेपुरा के निवासी हैं।

Related Articles

Back to top button