उज्जैन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राजू निदारिया का एक नर्स के साथ अश्लील वीडियो रविवार को वायरल हो गया

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राजू निदारिया का एक नर्स के साथ अश्लील वीडियो रविवार को वायरल हो गया। इस मामले की जानकारी लगने के बाद कलेक्टर शशांक मिश्र ने डॉक्टर को तुरंत हटा दिया है। डॉक्टर ने ऑपरेशन थिएटर में खुद के मोबाइल से यह वीडियो बनाया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है, इसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों में भी हड़कंप मचा हुआ है। अभी साफ नहीं हो पाया है कि डॉक्टर ने खुद यह वीडियो दूसरों को भेजा है या यह किसी के हाथ लग गया और उसने इसे वायरल कर दिया।

Related Articles

Back to top button