उज्जैन पहुंचे राहुल, बाबा महाकाल के दरबार में किया पूजन-अभिषेक

उज्जैन : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को उज्जैन पहुंचे और यहां महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अभिषेक किया। इसके साथ ही उनके मध्यप्रदेश में दो दिवसीय चुनावी दौरे की शुरुआत हुई। राहुल गांधी दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत कर किया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन और अभिषेक किया। इस दौरान कमलनाथ, सिंधिया समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button