मेडागास्कर में चक्रवात गेजानी का कहर, 20 की मौत

हिंद महासागर स्थित मेडागास्कर में उष्णकटिबंधीय चक्रवात गेजानी के तट से टकराने के बाद 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 33 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि तेज हवाओं और इमारतों के ढहने से अधिकांश मौतें पूर्वी बंदरगाह शहर टोमासिना में हुईं।

15 लोग अब भी लापता हैं और 2,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।चक्रवात मंगलवार देर रात टोमासिना से टकराया, जहां हवाओं की रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक दर्ज की गई।

कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी

राष्ट्रीय जोखिम एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, कई मकान ढह गए, बिजली के खंभे उखड़ गए और शहर की लगभग 75 प्रतिशत आधारभूत संरचना क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई। टोमासिना में मंगलवार से बिजली आपूर्ति ठप है। मेडागास्कर की मौसम विभाग ने बाढ़ और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button