MP Polls : भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )ने अपने 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी। पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की भांजे अनूप मिश्र को भीतरवार विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि कोलारस विधानसभा सीट से विरेन्द्र रघुवंशी, जबेरा से धर्मेन्द्र लोधी, अनूपपुर (एसटी) से रामलाल रौतेल, जबलपुर उत्तर से शरद जैन, जबलुपर पश्चिम से हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, बिछिया (एसटी) से शिवराज शाह, निवास (एसटी) से रामप्यारे कुलस्ते, मुलताई से राजा पंवार, बसोदा से लीना संजय जैन, कुरवाई (एसटी) हरि सप्रे, शुजालपुर से इंद्रजीत सिंह पंवार, पेतलावाद (एसटी), निर्मला भूरिया, उज्जैन दक्षिण मोहन यादव और बादनगर विधानसभा सीट से जितेन्द्र पांड्या को उम्मीदवार बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button