पुणे मे राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिल्ली का परचम

दिल्ली की बेटी ने एक बार फिर देशभर में अपना परचम लहराया है। कराटे खिलाड़ी सागरिका सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत लिया है। दिल्ली के आदर्श वर्ल्ड स्कूल की कराटे खिलाड़ी सागरिका सिंह ने बारामती, पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 69वें राष्ट्रीय स्कूल कराटे खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर राजधानी और देश का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता 26 जनवरी से 2 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। सागरिका ने डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपना खिताब बरकरार रखा। उनकी तकनीक, अनुभव और आत्मविश्वास ने उन्हें प्रतियोगिता में सबसे आगे बनाए रखा।

गौरतलब है कि सागरिका सिंह इससे पहले साउथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।

इस उपलब्धि के पीछे XMA Academy के हेड कोच अख्तर का अहम योगदान रहा है, वही कराटे के अंडर 19 में दिल्ली के तेहलान ने प्रथम कास्य पदक जीता जबकि चीफ टेक्निकल एडवाइज़र एवं डायरेक्टर अनिकेत गुप्ता के मार्गदर्शन ने उनके प्रदर्शन को नई दिशा दी है।

सागरिका सिंह की इस जीत से खेल जगत में उत्साह है और आने वाले समय में उनसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर और बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है

Related Articles

Back to top button