दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल…

 मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर से 9 किमी दूर ग्राम जामनिया में सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जामनिया में एबी रोड पर गतिअवरोधक पर इंदौर की ओर से आ रहा आयशर वाहन जैसे ही धीमे हुआ, इस दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोग घायल हो गए और रास्ते पर ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलने बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button