भीषण गर्मी के बीच मौसम ने लिया U-Turn, आज 10 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट…

हरियाणा में मौसम ने एक तरफ वीरवार को गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया, अब मौसम विभाग ने आज के लिए राहत का संकेत दिया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान औसतन 1.5°C बढ़ा और यह सामान्य से 3.6°C ऊपर पहुंच गया। महेंद्रगढ़ का नारनौल 42°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के 10 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बदलेगा मौसम
बता दें कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर और महेंद्रगढ़ में मौसम बदलेगा। यहां 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं गर्मी की बात करें तो गुरुवार को हरियाणा के 10 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। सबसे ज्यादा तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 0.7°C की वृद्धि के साथ कई जिलों में रातें गर्म होने लगी हैं। नारनौल और चरखी दादरी में रात का तापमान 24°C तक पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक है। वहीं महेंद्रगढ़, हिसार और रोहतक में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि कुछ क्षेत्रों में राहत बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button