हाटपिपल्या रोड पर नानूखेड़ा के पास एक यात्री बस पलटने से 13 लोग घायल हो गए।

 हाटपिपल्या रोड पर नानूखेड़ा के पास एक यात्री बस पलटने से 13 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हाटपिपल्या हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। घायलों के नाम शैलेंद्र सिंह पता जय सिंह राणा(25), गंगाराम पिता पूनम चंद्र(60) दोनों निवासी हाटपिपलिया हैं।

बताया गया है कि बस बहुत तेज रफ्तार में थी, तभी अचानक ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा और वह पलट गई। घटना के बाद बस में सवार यात्री बुरी तरह घबरा गए और चिल्लाने लगे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button